रात को सोने से पहले घर में जलाएं 1 तेज पत्ता, ये 4 फायदे जान चौंक जायेंगे आप

283

भारतीय किचन में सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के लिए कई मसालों का उपयोग होता है। इन्हीं मसालों में शामिल होता है तेज पत्ता। जिसका उपयोग जायका बढ़ा देता है। तेज पत्ता जितना सब्जी का स्वाद बढ़ाता है उतना ही लाभकारी होती है इसकी सुंगध। कैसे? तो हम आपको इस लेख में बताएंगे। जिसे आप शायद ही जानते होंगे।

रात को सोने से पहले घर में जलाएं 1 तेज पत्ता, ये 4 फायदे जान चौंक जायेंगे आप

तेज पत्ता जलाने के फायदे:

तेज पत्ते से महकाए घर
तेज पत्ते को एर बर्तन में रखें फिर घर के किसी कोने में या किसी कमरे में जलाकर छोड़ देँ। इसके बाद आपको खुद महसूस होगा कि, तेज पत्ता जलने से आपका घर तो महक ही रहा है। साथ ही ये आपके तनाव को भी कम करने का काम करेगा।

तेज पत्ता करता है रूम फ्रेशनर का काम
जी हां, वैसे तो बाजारों में कई तरह के रूम फ्रेशनर मिलते हैं। जिनसे घर महकता है। पर ये काम तेज पत्ता भी कर सकता है जो आपकी रसोई में आसानी से मिल जाएगा। तेज पत्ते को एक अच्छे रूम फ्रेशनर के रूप में जाना जाता है। हमारे बड़े-बुजुर्ग इसी से घर को महकाते थे।

दिमाग होता है शांत
भागदौड़ भरी जिंदगी उस पर हजारों टेंशन। ऐसे में तेज पत्ता आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इसे जलाने से थकान तो दूर होती ही है साथ ही दिमाग भी शांत हो जाता है। वैसे तेज पत्ते के धुएं को इम्यूेन सिस्टहम मजबूत करने वाला भी माना जाता है।

घर के कॉकरोच भगाता है तेजपत्ता
आप कहेंगे ये तो सबसे बड़ी परेशानी है जो जल्दी से खत्म नहीं होती। इसके लिए सिर्फ आप ही नहीं बल्कि हम भी कई उपाय करते हैं। पर कॉकरोच हैं कि, जाते ही नहीं है। पर चिंता मत करिए तेज पत्ता घर के कॉकरोच भी भगाने का काम करता है। इसे जलाकर कमरे या रसोई के कोनों में रख दें। ऐसा करने से आपको खुद ही फर्क नजर आने लगेगा।